Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला: विदेश में नौकरी का झांसा, युवक से 80 हजार की ठगी
 dipr

डोईवाला: विदेश में नौकरी का झांसा, युवक से 80 हजार की ठगी

देहरादून,8 मई 2025 myadmin : डोईवाला के मिस्सरवाला निवासी सुमन प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कि ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक के पास रहने वाले विजय पाल राणा नामक व्यक्ति ने

उनके भाई को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 80,000 रुपये ठग लिए.

सुमन प्रसाद के अनुसार, विजय पाल राणा ने उनके भाई को दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था.

और इसके एवज में 80,000 रुपये की मांग की थी.

राणा ने प्रार्थी को विश्वास दिलाया था.

कि उसकी दुबई में अच्छी जान-पहचान है

और वह उनके भाई की नौकरी लगवा देगा

राणा की बातों पर विश्वास करके सुमन प्रसाद ने

अपने भाई की नौकरी के लिए

नेहा रौथाणा के खाते में

31 अगस्त 2022 को 40,000 रुपये,

02 अगस्त 2022 को 30,000 रुपये

और विजय पाल राणा की पत्नी के खाते में

03 नवंबर 2022 को 10,000 रुपये ट्रांसफर किए.

पैसे देने के बाद सुमन प्रसाद ने कई बार विजय पाल राणा से अपने भाई की नौकरी के बारे में संपर्क किया,

लेकिन राणा उन्हें लगातार झूठे आश्वासन देता रहा और टालता रहा

वर्तमान तक न तो उनके भाई की नौकरी लगी.

और न ही उनके पैसे वापस मिले.

सुमन प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विजय पाल राणा और नेहा रौथाणा ने मिलकर धोखाधड़ी से उनके पैसे ठग लिए हैं.

उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments