Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभारत-पाक तनाव के बीच कई हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद
 dipr

भारत-पाक तनाव के बीच कई हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद

नयी दिल्ली ,8 मई 2025 myadmin : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सुरक्षा कारणों से उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है.

यह निर्णय ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमेन) जारी करके लागू किया गया है,

जिसके तहत इन हवाई अड्डों पर नागरिक विमानों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

जिन प्रमुख हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए बंद किया गया है,

उनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, कांगड़ा-गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हिरासर (राजकोट), पोरबंदर, केशोद, कांडला और भुज शामिल हैं

जारी किए गए नोटम के अनुसार,

इन हवाई अड्डों को 07 मई 2025 की सुबह से अलग-अलग समय पर बंद किया गया है

और यह बंदी 09 मई 2025 की रात तक प्रभावी रहेगी

यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है

ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

हवाई अड्डों के बंद होने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है,

और एयरलाइनों को अपनी उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं

और जैसे ही स्थिति सामान्य होती है,

हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments