Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराजौरी में सेना ब्रिगेड पर "फिदायीन हमले" की खबर फर्जी
 dipr

राजौरी में सेना ब्रिगेड पर “फिदायीन हमले” की खबर फर्जी

नयी दिल्ली ,8 मई 2025 myadmin : प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने जम्मू और कश्मीर के राजौरी में सेना ब्रिगेड पर “फिदायीन” हमले के बारे में प्रसारित हो रही खबरों का खंडन किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट रूप से कहा है.

कि किसी भी सेना छावनी पर ऐसा कोई फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ है.

पीआईबी ने लोगों से इस तरह के झूठे दावों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है,

जिनका उद्देश्य गुमराह करना और भ्रम पैदा करना है.

सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन पोर्टलों पर यह फर्जी खबर तेजी से फैल रही थी,

जिससे लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया था.

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा,

“#Fake_news राजौरी, #Jammu और #Kashmir में सेना ब्रिगेड पर “फिदायीन” हमले के बारे में प्रसारित हो रही है.

#PIBFactCheck: किसी भी सेना कैंट पर ऐसा कोई #फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ है.

#गुमराह करने और भ्रम पैदा करने के इरादे से किए गए इन झूठे दावों के झांसे में न आएं.”

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव का माहौल है.

इस तरह की फर्जी खबरें स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं.

और अनावश्यक भय पैदा कर सकती हैं.

पीआईबी फैक्ट चेक नियमित रूप से सरकार और सार्वजनिक हित से जुड़ी गलत सूचनाओं का खंडन करता है.

ताकि लोगों को सच्चाई पता चल सके.

नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments