Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलालतप्पड़ में दलित महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप , मुकदमा...
 dipr

लालतप्पड़ में दलित महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप , मुकदमा दर्ज

देहरादून,9 मई 2025 myadmin : डोईवाला की लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र के रेशम माजरी ग्रांट गांव में एक दलित महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है.

पीड़िता ऋतु पत्नी नवीन कुमार ने चौकी लालतप्पड़ में तहरीर देकर इन्दर सिंह खत्री, उसके बेटे और एक अज्ञात नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पीड़िता ऋतु ने अपनी तहरीर में बताया कि दिनांक 07/05/2025 को दोपहर लगभग 12:00 से 13:00 बजे के बीच इन्दर सिंह खत्री, उसका बेटा और उनका एक नौकर उनके घर पर आए और उनका रास्ता अवरुद्ध करने लगे.

जब ऋतु ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि “यहाँ अपना मकान छोड़कर चले जाओ तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मेरी ऊपर तक पहुंच है।”

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए.

पीड़िता ऋतु ने पुलिस से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments