Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में घर में चोरी के आरोप में तोतला व एक अन्य...
 dipr

डोईवाला में घर में चोरी के आरोप में तोतला व एक अन्य गिरफ्तार

देहरादून,9 मई 2025 myadmin :डोईवाला पुलिस ने सत्संग भवन चांदमारी के पास हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी बरामद की है।

थाना डोईवाला में दिनांक 01-05-2025 को सचिन कुमार पुत्र स्व. सत्यपाल सिंह निवासी दूधली रोड द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सचिन कुमार ने बताया था कि जब वह अपने निजी काम से बाहर गए थे और वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोर उनकी अलमारी से आभूषण चोरी कर ले गए हैं।

इस शिकायत पर थाना डोईवाला में मु.अ.सं.-117/2025 धारा- 305 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों के हुलिए की जानकारी जुटाई।

इसके साथ ही, स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पहले इस तरह के मामलों में जेल जा चुके अपराधियों की वर्तमान स्थिति की भी जांच की गई।

पुलिस टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप, दिनांक 08-05-25 को भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों – पवन उर्फ तोतला और अर्जुन पुत्र श्याम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद की।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- पवन उर्फ तोतला पुत्र सुरेश निवासी चकशाहनगर, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- अर्जुन पुत्र श्याम निवासी चकशाहनगर, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष

बरामदगी 

01- घटना में चोरी किये गये आभूषण अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रू0
02- घटना में चोरी की गई नगदी 8000/- रूपये

पुलिस टीम 

1- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा, कोतवाली डोईवाला
2- उ0नि0 राज नारायण व्यास
3- का0 वीर सिंह
4- का0 सोविन्द्र कुमार
5- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
6- का0 रविन्द्र टम्टा
7- का0 धर्मेन्द्र नेगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments