Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविकास की नई उड़ान,डोईवाला के संगतियावाला को मिला "आधुनिक प्राथमिक विद्यालय भवन"
 dipr

विकास की नई उड़ान,डोईवाला के संगतियावाला को मिला “आधुनिक प्राथमिक विद्यालय भवन”

 

देहरादून,9 मई 2025 myadmin : आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय संगतियावाला के नवनिर्मित विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला द्वारा सरस्वती पूजन के साथ नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया

क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि ,”आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय संगतियावाला के इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है

यह भवन क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक आधुनिक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा”

सभासद डॉ कल्पना नेगी राणा ने कहा कि,”अपने वार्ड में एक नए और सुविधायुक्त प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण देखना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है

यह भवन न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षा देगा

बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

यह विकास कार्य हमारे क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा”

इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धर्मवीर सिंह बिष्ट, वीआरसी डोईवाला राजेश डोभाल, सीआरसी शैलेंद्र मोहन रतूड़ी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सागर, मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, प्रधानाध्यापक कोठारी मोहल्ला अनिरुद्ध सोलंकी, संगीतियावाला के प्रधानाध्यापक आशुतोष बडोनी, प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनील कुमार नेगी, सहायक अध्यापक नीरज तिवारी एवं सहायक अध्यापिका मीनाक्षी पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और अभिभावक भी शामिल हुए,

जिनमें प्रमुख रूप से देवी प्रसाद डबराल, वीरेंद्र रौथान, प्रकाश नेगी, रेखा देवी, सुखदेव चौहान, परिपूर्णानंद, शूरवीर गुनसोला, वीरेंद्र फरासी, निशांत फ़राशी, सिद्धार्थ फ़राशी, समीर फ़राशी, ठाकुर रौथान, गणेश उनियाल, अनिल कंडारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, सभासद प्रदीप नेगी एवं पूर्व सभासद हिमांशु राणा आदि शामिल थे

नवनिर्मित विद्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यह निश्चित रूप से संगतियावाला के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करेगा।

इस अवसर पर सभासद डॉ कल्पना नेगी राणा और पूर्व सभासद हिमांशु राणा ने विद्यालय प्रबंधन और निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments