Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ आईएसबीटी चौकी इंचार्ज, एसएसपी ने...
 dipr

देहरादून: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ आईएसबीटी चौकी इंचार्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड

 

देहरादून,14 मई 2025 myadmin : देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

आज, 14 मई, 2025 को सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने आईएसबीटी चौकी के इंचार्ज, उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल प्रभाव से देवेश खुगशाल को निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर विजिलेंस का जाल

मिली जानकारी के अनुसार, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून को आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है,

जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है।

इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने अपना जाल बिछाया और तय समय पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तारी

विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर एक योजना बनाई।

जिसके तहत आरोपी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की नगद राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी ने तत्काल किया निलंबित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विजिलेंस प्रतिष्ठान की इस कार्रवाई का तत्काल संज्ञान लिया।

उन्होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को देखते हुए उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सतर्कता अधिष्ठान देहरादून ने इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पटेलनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments