Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeखेलT20 World Cup : भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप के...
 dipr

T20 World Cup : भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन

नई दिल्‍ली। T20 World Cup  : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था।

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा में बीजेपी का दबदबा कायम; रुझानों में 50 सीटें पार

इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और अपने अगले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 6 विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को बेशक जिंदा जरूर रखा, लेकिन उसके अंतिम-4 में पहुंचने के समीकरण बेहद पेचीदा हैं।

न्‍यूजीलैंड का समर्थन क्‍यों

भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने अगले दोनों मैच विशाल अंतर से जीतने की जरुरत है और इसके साथ-साथ उसे अन्‍य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। इस कड़ी में न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच का मुकाबला भारतीय दृष्टिकोण से अहम है।

भारत इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड का समर्थन करता हुआ नजर आएगा क्‍योंकि अगर कीवी टीम ऑस्‍ट्रेलिया को मात दे देगी तो विमेन इन ब्‍ल्‍यू के अंतिम-4 में पहुंचने की उम्‍मीदें मजबूत हो जाएंगी।

भारत का मौजूदा टूर्नामेंट में हाल

भारतीय टीम (T20 World Cup) ने अपने पिछले मैच में पाकिस्‍तान को 6 विकेट से मात दी थी। मगर टीम इंडिया का नेट रन रेट निगेटिव है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उसे अपने पहले मैच में कीवी टीम से 58 रन की शिकस्‍त मिली थी। भारत का रन रेट -1.217 है। ऑस्‍ट्रेलिया का रन रेट +1.098 और न्‍यूजीलैंड का रन रेट +2.9 है।

ऑस्‍ट्रेलिया बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के मायने

ऑस्‍ट्रेलिया को देखते हुए भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों को अपने अगले सभी मुकाबले जीतने जरूरी हैं। अगर न्‍यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराया तो उसके 4 मैचों में 8 अंक हो जाएंगे। इस परिदृश्‍य में अगर भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराया तो हरमन ब्रिगेड के 6 अंक हो जाएंगे और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऑस्‍ट्रेलिया ऐसे में तीसरे स्‍थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

अगर ऑस्‍ट्रेलिया जीता तो…

अगर ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को मात दी तो भी भारत अंतिम-4 की दावेदारी में बना जरूर रहेगा। फिर भारत अपने अगले सभी मैच जीतकर 6 अंक हासिल कर लेगा। ऐसे में न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के 6-6 अंक हो जाएंगे। फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में बढ़ेगी। अगर भारत को ऑस्‍ट्रेलिया से शिकस्‍त मिली तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 2006 से 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। कीवी महिलाओं ने 21 मैच जीते जबकि कंगारू महिलाओं ने 28 बार बाजी जीती। एक मैच ड्रॉ रहा और एक मैच बेनतीजा रहा। महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के इतिहास की बात करें तो न्‍यूजीलैंड का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 3-4 का रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 महिला टी20 मैचों पर गौर करें तो ऑस्‍ट्रेलिया ने 8-2 की बढ़त बना रखी है।

ssp Dehradun का अनुभव कोबरा गैंग को लाया घुटनो पर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments