Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज...
 dipr

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून अस्पताल पहुंचकर कालसी क्षेत्र में हुए हिमाचल रोडवेज बस हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार सुबह हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। यह हादसा कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय सड़क का पुश्ता ढहने से हुआ। बस में कुल 36 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र के पिउन्त्रा दावड़ा निवासी यासमीन (38), क्यूमला निवासी धन बहादुर (50) और ग्राम बिजमल निवासी रिया (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 यात्री घायल हो गए। बस चालक दिनेश कुमार, निवासी पोपाट (शिमला), की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments