Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदून पुलिस के जवान ने रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर बचाई युवती की...

दून पुलिस के जवान ने रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर बचाई युवती की जान

देहरादून ,6 मार्च 2025 myadmin : दून पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है.

एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में तैनात कांस्टेबल शाहनवाज ने अपना रोजा तोड़कर मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक युवती के लिए रक्तदान किया.

जरूरतमंद युवती के लिए मसीहा बने शाहनवाज

6 मार्च 2025 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में कैंसर से पीड़ित एक युवती को उपचार के लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता है.

सूचना मिलते ही कांस्टेबल शाहनवाज बिना देर किए मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे.

और अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया.

78 बार कर चुके हैं रक्तदान

शाहनवाज इससे पहले भी 78 बार रक्तदान कर चुके हैं.

उनके इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है.

परिजनों ने जताया आभार

युवती के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि शाहनवाज के इस कार्य से उनकी बेटी को नया जीवन मिला है.

पुलिस अधिकारियों ने की सराहना

दून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कांस्टेबल शाहनवाज के इस कार्य की सराहना की है.

उन्होंने कहा कि शाहनवाज ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवता का भी पालन किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments