Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,सोने-चांदी के आभूषण बरामद
 dipr

डोईवाला पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,सोने-चांदी के आभूषण बरामद

देहरादून,13 मई 2025 myadmin : डोईवाला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक चोरी के मामले का सफल अनावरण किया है.

और नशे की लत में डूबे एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.

चोरी की घटना और प्राथमिकी

दिनांक 04.05.2025 को थाना डोईवाला में अंकित पुत्र तेज सिंह, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

वादी ने बताया कि वह दिनांक 27.04.2025 को अपनी बहन के उपचार के लिए परिवार सहित शामली गए थे.

जब वह वापस अपने घर केशवपुरी डोईवाला लौटे,

तो उन्होंने पाया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं।

इस शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला में मु0अ0सं0-123/2025, धारा- 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के कुशल निर्देशन में,

घटना का शीघ्र खुलासा करने के उद्देश्य से कोतवाली डोईवाला में एक योग्य पुलिस टीम का गठन किया गया,

जिसका नेतृत्व वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा डोईवाला ने किया।

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया

और उच्च स्तर की सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 12.05.2025 को पुरीनी सौंग नदी  पुल,

डोईवाला के पास से अभियुक्त अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र भूरा कुमार, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 27 वर्ष को धर दबोचा।

बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ गोलू के कब्जे से चोरी किए गए निम्नलिखित आभूषण बरामद किए गए:

पीली धातु (सोने) के लांग – 02 अदद
सफेद धातु (चांदी) के बिछुये – 10 अदद
सफेद धातु (चांदी) की पायल – 04 अदद
सफेद धातु (चांदी) के कंगन – 04 अदद

बरामद किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- है।

कानूनी कार्यवाही और पूछताछ

गिरफ्तारी और बरामदगी के पश्चात, विवेचक द्वारा मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

अभियुक्त को नियमानुसार आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वह नशे का आदी है

और मादक पदार्थों की आवश्यकता पूरी करने के लिए रात के समय बंद घरों की पहचान कर उनकी रेकी करता था

और फिर मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र भूरा कुमार, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 27 वर्ष।

पुलिस टीम

इस सफल अनावरण में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

व0उ0नि0 शिशुपाल राणा
उ0नि0 मुकेश कुमार
हे0कानि0 देवेन्द्र नेगी
का0 वीर सिंह
का0 सोविन्द्र कुमार
कानि0 रविन्द्र टम्टा
कानि0 धर्मेन्द्र नेगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments