Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनपर्वतीय जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी...

पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार विशेष रूप से 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। वहीं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम में इस बदलाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। विभाग ने पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments