Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनपहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई गई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

हालांकि राज्य के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जबकि 25 और 26 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments