Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनमारपीट प्रकरण पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जताया खेद, कर्मचारियों-शिक्षकों से...

मारपीट प्रकरण पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जताया खेद, कर्मचारियों-शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील

देहरादून। बेसिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विवाद समाप्त करने की अपील की है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल उनके छोटे भाई जैसे हैं और उन्हें लगी चोट का उन्हें भी दुख है।

विधायक काऊ ने सभी कर्मचारी संगठनों और शिक्षक संगठनों से अपील की कि वे अपना विरोध समाप्त कर अपने कार्यों पर वापस लौटें, ताकि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

इस दौरान उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर उनके खिलाफ माहौल बनाने का आरोप भी लगाया और कहा कि इस प्रकरण को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने सभी पक्षों से मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments