Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनकानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का राजभवन कूच 16 फरवरी...

कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का राजभवन कूच 16 फरवरी को

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने महिला अपराध, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं के विरोध में 16 फरवरी को राजभवन कूच करने की घोषणा की है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है और सरकार इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर 16 फरवरी को राजभवन कूच करेंगे और राज्यपाल के माध्यम से सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाएंगे।

प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही कानून व्यवस्था और अन्य समस्याओं पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments