Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeजॉली ग्रांट आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट वायरल करने...
 dipr

जॉली ग्रांट आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

देहरादून, 8 फरवरी 2025 myadmin : जॉली ग्रांट क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

दरअसल, 7 फरवरी 2025 को जॉली ग्रांट के एक होटल में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतका की माता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री को प्रशांत पटेल नामक व्यक्ति ने झूठे प्रेम प्रसंग में फंसाकर, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह

लेकिन, इस घटना के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतका के बारे में गलत लेख लिखकर

और घटना के तथ्यों को बदलते हुए यह अफवाह फैलाई

कि उसके साथ गैंगरेप हुआ था।

मृतका की माता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी पुत्री और उनके गांव/क्षेत्र को बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर झूठी और भ्रामक पोस्ट अपलोड कर वायरल की गई है,

जिससे वह काफी आहत हैं,

और लोगों में भी इस बात को लेकर आक्रोश है।

उन्होंने अपनी शिकायत में फेसबुक यूजर बीरपाल सिंह रावत की आईडी से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अपलोड किया जाना बताया।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने इस घटना और वायरल भ्रामक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित होने की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को फेसबुक पर झूठी/भ्रामक पोस्ट अपलोड करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोतवाली डोईवाला पुलिस ने वायरल पोस्ट की जांच की,

जिसमें प्रथम दृष्टया यह झूठी/भ्रामक पोस्ट क्षेत्र में भय व्याप्त करने के लिए अफवाह फैलाए जाने की नीयत से वायरल किया जाना पाया गया।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में बीरपाल सिंह रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 351/352/353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments