Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeमहिलाओं की मॉर्फ्ड अश्लील फोटो-वीडियो के शातिर ब्लैकमेलर देहरादून पुलिस के हत्थे...
 dipr

महिलाओं की मॉर्फ्ड अश्लील फोटो-वीडियो के शातिर ब्लैकमेलर देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़े

 

देहरादून,9 फरवरी 2025 myadmin : दिल्ली के तीन शातिर ब्लैकमेलर दून पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

ये अपराधी महिलाओं की मॉर्फ्ड अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने इन्हें दिल्ली-गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।

कैसे करते थे ब्लैकमेल ?

ये तीनों अभियुक्त पहले कॉल सेंटर में काम करते थे।

वहां से उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से लोन की जानकारी या लोन प्राप्त करने वाले लोगों और उनके रिश्तेदारों के नंबर हासिल किए।

फिर महिलाओं को लोन वसूली का डर दिखाकर उनके पर्सनल डेटा की जानकारी निकालते थे।

ये महिलाओं के नंबरों को टारगेट करते थे,

उनकी प्रोफाइल से फोटो लेकर उन्हें एडिट करते थे

और मॉर्फ्ड अश्लील फोटो और वीडियो बनाते थे।

फिर इन्हीं मॉर्फ्ड फोटो और वीडियो को रिश्तेदारों या इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे

और पैसे की डिमांड करते थे।

वर्चुअल नंबर और चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल

ब्लैकमेलिंग में अभियुक्त वर्चुअल नंबरों के साथ चोरी के मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते थे।

ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके।

ऐसे हुआ खुलासा

31 जनवरी 2025 को थाना नेहरू कॉलोनी में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई

कि अज्ञात अभियुक्त अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें और उनके परिजनों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

साथ ही उनकी और उनके परिवारजनों की मॉर्फ्ड अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें व्हाट्सएप पर भेजकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ठोस साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने वादी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संदिग्ध नंबरों की सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटाई।

8 फरवरी 2025 को मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली-गुड़गांव से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना नेहरू कॉलोनी लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

सचिन कुमार (22 वर्ष)
विशाल तिवारी (24 वर्ष)
पवन कुमार (24 वर्ष)

तीनों अभियुक्तों को 9 फरवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया गया,

जहां से उन्हें जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण

1- सचिन कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- निवासी ग्राम बलिया, थाना पारसा, जिला छपरा, बिहार हाल पता- आई0 ब्लाँक ओम विहार थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 22 वर्ष
2- विशाल तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- ग्राम आमी थाना दिग्वाडा जिला छपरा, बिहार, उम्र 24 वर्ष
3- पवन कुमार पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी- ग्राम बेलना, थाना नागर, जिला मोतीहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार हाल पता- रिश्तेदार राहुल जीजा के घर, ओम विहार, थाना पालमपुर, गुड़गांव, हाल पता- सैक्टर 23 ए गली नम्बर 07 संडे मार्केट थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 24 वर्ष

बरामदगी विवरण

1- घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन APPLE कम्पनी

पुलिस टीम

1- नि० मनोज कुमार मैनवाल, प्रभारी कोतवाली डालनवाला
2- उ०नि० मोहन सिंह, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
3- उ०नि० धनीराम पुरोहित,
3- का० बृजमोहन
4- का० शिशुपाल सिंह

तकनीकी टीम

1- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी देहरादून
2- का० आशीष शर्मा,
3- का0 नरेन्द्र

यह मामला साइबर अपराध की गंभीरता को दर्शाता है।

पुलिस की सक्रियता से इन अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments