Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय खेल शुभंकर 'मौली' का डोईवाला के दून पब्लिक स्कूल में भव्य...
 dipr

राष्ट्रीय खेल शुभंकर ‘मौली’ का डोईवाला के दून पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत

 

देहरादून,7 फरवरी 2025 myadmin : उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, ‘मौली’ का आज भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत किया गया।

‘मौली’, जो कि उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी भी है,

का स्कूल पहुंचने पर बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

खेल संघ के अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में ‘मौली’ की टीम ने स्कूल का भ्रमण किया।

स्कूल की कैप्टन एलेशिया के नेतृत्व में सभी हाउस के कैप्टन ने “सारे जहां से अच्छा” एवं “आन-बान शान” खेल एंथम की धुनों पर फ्लैग मार्च पास्ट ड्रिल के साथ ‘मौली’ का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में जनरल सेक्रेटरी सोहन लाल रतूड़ी, डायरेक्टर विनय रतूड़ी, वाइस सेक्रेटरी सोमिल रतूड़ी, प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी, वाइस प्रिंसिपल अनुप रावत, सूबेदार मेजर (रि) जेपी सकलानी प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर (रि) थमन थापा पीटीआई/कोच आदि उपस्थित थे।

बच्चों ने शुभंकर ‘मौली’ के साथ बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों में भाग लिया।

‘मौली’ ने भी बच्चों के साथ संगीत पर जमकर नृत्य का आनंद लिया।

जनरल सेक्रेटरी सोहन लाल रतूड़ी ने ‘मौली’ एवं उनकी टीम द्वारा खेलों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं

और उनमें खेल भावना का विकास करते हैं।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी ने कहा कि “हमारा स्कूल खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

‘मौली’ का हमारे स्कूल में आना हमारे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह बढ़ता है

और उन्हें खिलाड़ियों से प्रेरणा मिलती है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय खेलों के महत्व के बारे में जानकारी मिली

और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

‘मौली’ ने बच्चों के साथ खेलकर और नृत्य करके उनका मनोरंजन किया

और उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments