Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में सुरक्षा चाक-चौबंद: सीएम धामी का सख्त निर्देश, पाकिस्तानी नागरिकों का...

उत्तराखंड में सुरक्षा चाक-चौबंद: सीएम धामी का सख्त निर्देश, पाकिस्तानी नागरिकों का निष्कासन और चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी

देहरादून ,26 अप्रैल 2025 myadmin : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए।

अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और निष्कासन:

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया

कि प्रदेश में रह रहे अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए और उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की जाए।

सत्यापन अभियान में तेजी:

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही, किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के लिए भी कहा।

गलत अभिलेखों पर कार्रवाई:

मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों की पहचान में तेजी लाई जाए

और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा:

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए।

साथ ही, इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए।

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाए,

जिससे आम लोग संबंधित नंबर पर जानकारी साझा कर सकें।

उपस्थित अधिकारी: बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments