Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडलच्छीवाला टोल जनसुनवाई में शिव प्रसाद सेमवाल ने किया जमकर आक्रोश व्यक्त

लच्छीवाला टोल जनसुनवाई में शिव प्रसाद सेमवाल ने किया जमकर आक्रोश व्यक्त

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : लच्छीवाला टोल प्लाजा के मुद्दे पर आज उपजिलाधिकारी डोईवाला की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई.

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने इस मुद्दे जनसुनवाई में जमकर आक्रोश व्यक्त किया.

आरआरपी के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से अत्याधिक टोल टैक्स वसूले जाने का आरोप लगाया.

पार्टी ने टोल प्लाजा कर्मियों और राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की मनमानी पर कड़ी आपत्ति जताई.

उन्होंने स्थानीय लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की.

अन्यायपूर्ण टोल वसूली:

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि गढ़वाल के पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों से मात्र 12 किलोमीटर के टोल रोड के इस्तेमाल के बावजूद पूरे 37 किलोमीटर का टोल वसूला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह अन्यायपूर्ण वसूली पिछले 4 वर्षों से लगातार जारी है.

इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए

सेमवाल ने टोल टैक्स तत्काल काम करने के लिए कहा अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी.

स्थानीय लोगों को छूट की मांग:

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया,

तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

प्रांजल नौडियाल टैक्सी यूनियन ने जोरदार तरीके से स्थानीय यात्रियों का मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए.

प्रांजल नौडियाल ने बहादराबाद टोल प्लाजा का उदाहरण देते हुए बताया

कि जिस तरह वहां आधार कार्ड दिखाकर स्थानीय लोग मुफ्त यात्रा कर सकते हैं,

उसी तरह लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी स्थानीय लोगों को छूट मिलनी चाहिए

नई गाड़ियों के पास और अन्य मुद्दे:

संजय डोभाल ने नई गाड़ियों के पास नहीं बनाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया.

उन्होंने मांग की कि दूसरे राज्यों से खरीदी गई सेकंड हैंड गाड़ियों के लिए आधार कार्ड के आधार पर स्थानीय लोगों को निशुल्क पास जारी किया जाना चाहिए.

प्रशासन का आश्वासन:

उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल ने बहादराबाद टोल प्लाजा की व्यवस्था का अध्ययन करके उसके अनुरूप व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया.

उप जिलाधिकारी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने इसका समाधान निकलने का आश्वासन दिया.

जनसुनवाई में उपस्थित पदाधिकारी:

जनसुनवाई में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश संगठन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, प्रांजल नौडियाल, सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि पदाधिकारी शामिल थे.

इस जनसुनवाई में स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया.

और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments