Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसांसद त्रिवेंद्र व भाजपा नेता हिमांशु चमोली के हस्तक्षेप से अठूरवाला में...
 dipr

सांसद त्रिवेंद्र व भाजपा नेता हिमांशु चमोली के हस्तक्षेप से अठूरवाला में धरना समाप्त

देहरादून,13 मई 2025 myadmin : डोईवाला के अठूरवाला में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में पिछले 14 दिनों से धरना दिया जा रहा है.

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के वरिष्ठ नेता हिमांशु चमोली के नेतृत्व में सुबोध नौटियाल और समिति मीडिया प्रभारी विपुल सजवाण ने जिलाधिकारी सवीन बंसल से उनके आवास पर मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान, जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इसके साथ ही, उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारी को तत्काल धरना स्थल पर जाकर जनसमस्या का समाधान करने और धरने को समाप्त कराने का निर्देश दिया।

क्या कहा करतार नेगी ने

करतार नेगी ने कहा कि आज धरना स्थल पे पहुंचकर SDM डोईवाला ने लिखित पत्र देकर समिति के आंदोलनकारियो से धरना समाप्त करने को कहा और उन्होंने ने कहा कि आगे भी अठुरवाला में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी.

सभी उपस्थित मातृ शक्ति ने करतार नेगी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया.

करतार नेगी ने कहा कि मैं अपने गावँ के आस पास कभी भी शराब का ठेका किसी भी कीमत पर नहीं खोलने दिया जाएगा.

इस दौरान मंजीत सजवान आकाश सजवान,मुकेश सजवान,दिनेश सजवान ,गोपाल सजवान विपुल सजवान सोनू सजवान,विशाल सिंह सजवान खेम सिंह सजवान,बीर सिंह,आशा सजवान सुशीला देवी शिरा देवी भवानी देवी ,उजला देवी,बिमला देवी,लक्ष्मी रावत,विषम्बरी देवी,चन्द्रमति देवी,रश्मि देवी,रवींद्र सजवान आदि उपस्थित थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments