Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की...
 dipr

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून। तीन दिन तक साफ मौसम रहने के बाद रविवार को अचानक बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास बढ़ गया। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

पत्र में बताया गया है कि इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments