Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeखेलदून पब्लिक स्कूल, भानियावाला में इंटर हाउस इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप का सफल...
 dipr

दून पब्लिक स्कूल, भानियावाला में इंटर हाउस इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप का सफल आयोजन

देहरादून,5 फरवरी 2025 myadmin : डोईवाला के भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह टूर्नामेंट 27 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक खेला गया,

जिसमें अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।

कुल 24 टीमों के 240 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर विनय रतूड़ी ने किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी, वाइस प्रिंसिपल अनुप रावत और एडमिन ऑफिसर सुबेदार मेजर (रि) जेपी सक्लानी भी उपस्थित थे।

1 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए फाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:

बालक वर्ग:

अंडर-12: विजेता – हिमालय हाउस, मैन ऑफ द सीरीज – श्रैयांश (6बी)
अंडर-15: विजेता – शिवालिक हाउस, मैन ऑफ द सीरीज – आरव (8डी)
अंडर-19: विजेता – अरावली हाउस, मैन ऑफ द सीरीज – अक्षीत (9बी)

बालिका वर्ग:

अंडर-12: विजेता – अरावली हाउस, वुमेन ऑफ द सीरीज – अनवेशिका (6ए)
अंडर-15: विजेता – हिमालय हाउस, वुमेन ऑफ द सीरीज – श्रैया (8ए)
अंडर-19: विजेता – शिवालिक हाउस, वुमेन ऑफ द सीरीज – आयुषी (9बी)

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि स्कूल सेक्रेटरी सोमिल रतूड़ी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा

कि इस विशाल आयोजन में 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया,

जिनका प्रदर्शन और उत्साह सराहनीय था।

खेल के आयोजक एवं कोच सुबेदार मेजर (रि) थमन थापा ने बताया

कि उनके स्कूल के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं,

जिनमें योगिता रावत भी शामिल हैं,

जिन्होंने उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है

और अब राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रही हैं।

इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से स्कूल में खेल भावना को बढ़ावा मिला है

और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच प्राप्त हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments