Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनकैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लगायी फटकार
 dipr

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लगायी फटकार

देहरादून,5 फरवरी 2025 myadmin : क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री ने शहर में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री, यातायात की समस्या और आस्था पथ पर हो रही अनैतिक गतिविधियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

अवैध शराब बिक्री पर सख्त रुख

मंत्री ने खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री पर जताई नाराजगी

होम डिलीवरी के माध्यम से शराब की आपूर्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त की

तीर्थनगरी के बिगड़ते माहौल पर चिंता जताते हुए तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

यातायात व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी

लगातार जाम की स्थिति से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी पर जताई नाराजगी

पर्यटन को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया

प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

एसडीएम को यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश

बढ़ती चोरियों पर चिंता

गुमानीवाला, श्यामपुर, गंगानगर में हुई चोरियों का लिया संज्ञान

रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी, कहा – “पुलिस चाहे तो चोर सपने में भी चोरी की घटना को अंजाम न दें”

आस्था पथ की मर्यादा

मनचलों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता

बुजुर्गों की उपस्थिति में अश्लील हरकतों पर रोष

सभी वर्गों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के निर्देश

उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश कोतवाली आरएस खोलिया और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

मंत्री द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है

और जल्द ही इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री के इस कड़े रुख का स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments