Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड को मिली पहली "शॉटगन शूटिंग रेंज",खेल मंत्री रेखा आर्य ने लिया...
 dipr

उत्तराखंड को मिली पहली “शॉटगन शूटिंग रेंज”,खेल मंत्री रेखा आर्य ने लिया जायजा

रुद्रपुर ,5 फरवरी 2025 myadmin : उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार तेजी से जारी है।

बुधवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी जब खेल मंत्री रेखा आर्या ने 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नवनिर्मित शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया।

यह रेंज मात्र 40 दिनों में तैयार की गई है,

जो एक रिकॉर्ड समय है।

राष्ट्रीय खेलों की शॉटगन और स्कीट स्पर्धाओं के लिए चयनित इस रेंज का निर्माण एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

सामान्यतः ऐसी परियोजना में तीन से चार महीने का समय लगता है,

लेकिन दिन-रात कड़ी मेहनत से इसे 40 दिनों में पूरा कर लिया गया।

खेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान यूपीएस और जनरेटर की आवश्यकता बताई गई,

जिस पर उन्होंने डीएम और विभागीय अधिकारियों को एक घंटे के भीतर स्वीकृति देकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रुद्रपुर के साइकलिंग वैलोड्रोम की तरह यह खेल अवस्थापना भी बेहद विशेष है,

क्योंकि उत्तराखंड में इस तरह का इवेंट पहली बार आयोजित होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी रूप से जटिल इस परियोजना के निर्माण के दौरान उन्होंने स्वयं तीन बार निरीक्षण किया

और प्रगति पर लगातार नजर रखी।

बुधवार को ही इंटरनेशनल और अर्जुन अवार्डी शूटर्स ने इस रेंज में अभ्यास शुरू कर दिया है।

खेल मंत्री ने भी शूटिंग का रोमांचक अनुभव लिया।

इवेंट के डीओसी ने भी इतने कम समय में रेंज तैयार करने की मुक्त कंठ से सराहना की।

इसी दौरान खेल मंत्री ने खटीमा और चकरपुर में मलखंब आयोजन स्थलों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे उत्तराखंड के मलखंब खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पदक जीतने पर वे स्वयं पदक पहनाने आएंगी।
विशेष उपलब्धियां

राष्ट्रीय खेलों की शॉटगन और स्कीट स्पर्धाओं के लिए विशेष रेंज

सामान्यतः 3-4 महीने का कार्य 40 दिनों में पूरा
तकनीकी रूप से जटिल निर्माण कार्य में विशेष सफलता
उत्तराखंड में अपनी तरह की पहली सुविधा

मंत्री का निरीक्षण और निर्देश

यूपीएस और जनरेटर की तत्काल व्यवस्था के निर्देश
निर्माण के दौरान तीन बार किया व्यक्तिगत निरीक्षण
डीओसी द्वारा की गई सराहना का उल्लेख
इंटरनेशनल और अर्जुन अवार्डी शूटर्स ने शुरू किया अभ्यास

मलखंब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

खटीमा और चकरपुर में मलखंब प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण
पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करने का वादा
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष पहल

कार्यक्रम में डीओसी अशोक मित्तल, उपनिदेशक शक्ति सिंह और जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments