Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeजॉलीग्रांट स्थित होटल में युवती की आत्महत्या मामले में 03 डाक्टरों के...
 dipr

जॉलीग्रांट स्थित होटल में युवती की आत्महत्या मामले में 03 डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

 

देहरादून, 8 फरवरी 2025 myadmin : जॉलीग्रांट के पैराडाइज होटल में 7 फरवरी को एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस संबंध में मृतक युवती की माता जी की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

होटल में ठहरना और आत्महत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती और प्रशांत कुमार पटेल नामक एक युवक 6 फरवरी की रात होटल के कमरा नंबर 107 में ठहरे थे।

अगली सुबह दोनों होटल से चेक आउट करके चले गए।

कुछ देर बाद युवती वापस होटल आई और अपना सामान लेने के लिए कमरे में गई।

उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा।

अंदर युवती ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या की थी।

क्या कहा एसपी ने

इस मामले में एसपी देहात जया बलूनी ने आज एक प्रेस वार्ता की

उन्होंने कहा कि मृतक युवती और आरोपी युवक दोनों एक दूसरे के परिचित थे

युवक द्वारा युवती से शादी के लिए मना कर दिया था

संभवतया इसी कारण से युवती ने आत्महत्या की होगी

इस पुरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है

जांच और तथ्यों के विश्लेषण के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है

फिलहाल जांच जारी है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर

पुलिस ने वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करते हुए मृतक युवती के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया।

8 फरवरी को, मृतका की माता ने थाना डोईवाला में एक तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया

कि प्रशांत पटेल ने उनकी 20 वर्षीय पुत्री को झूठे प्रेम प्रसंग में फंसाकर, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते हुए उसे प्रताड़ित किया,

जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में प्रशांत पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments