Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeदेहरादून में "दिन दहाडे घर में घुसकर लूट" की घटना निकली फर्जी
 dipr

देहरादून में “दिन दहाडे घर में घुसकर लूट” की घटना निकली फर्जी

 

देहरादून, 8 फरवरी 2025 myadmin : डालनवाला क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की घटना की सूचना झूठी निकली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने सच सामने ला दिया।

मामूली विवाद बना लूट की झूठी कहानी

सौरभ कुमार नामक व्यक्ति ने कोतवाली डालनवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

कि हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली

और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि सौरभ कुमार का अपनी डेयरी में काम करने वाले युवक के साथ सैलरी देने को लेकर विवाद चल रहा था।

युवक ने सौरभ को डराने के लिए अपने गांव के रिश्तेदारों को देहरादून बुलाया था।

सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

फुटेज में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दिए।

मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पुलिस सहारनपुर पहुंची और वाहन स्वामी से पूछताछ की।

वाहन स्वामी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल को शुभम कुमार और विशाल कुमार नामक दो युवक ले गए थे।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि अमनदीप नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके सौरभ कुमार से उनकी सैलरी के पैसे दिलवाने और उसे डराने-धमकाने के लिए देहरादून बुलाया था।

पूछताछ में अमनदीप ने बताया कि उसका डेयरी मालिक सौरभ कुमार के साथ सैलरी न देने के कारण विवाद चल रहा था।

जिसके चलते उसने अपने रिश्तेदारों को देहरादून बुलाया था।

वादी ने कबूला सच

पुलिस की पूछताछ में सौरभ कुमार ने स्वीकार किया कि उसने मानसिक परेशानी के चलते लूट की झूठी सूचना दी थी।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घटना में वादी की सोने की चेन ले जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने साबित कर दिया कि मामूली विवाद को सनसनीखेज बनाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने सच सामने ला दिया।

पुलिस टीम:-

1- निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, प्रभारी कोतवाली डालनवाला,
2- उ0नि0 सतबीर भण्डारी, चौकी प्रभारी आराघर
3- उ0नि0 संदीप चौहान
4- हे0कानि0 323 मनोज कुमार
5- का0 883 आदित्य राठी
6- का0 917 विजय सिंह
7- का0 991 रविशंकर

एसओजी टीम:-

1- हे0कानि0 विशाल (टैक्निकल सपोर्ट)
2- हे0कानि0 किरण कुमार (टैक्निकल सपोर्ट)
3- का0 आशीष शर्मा (टैक्निकल सपोर्ट)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments