Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ की बेटी ने 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी से किया...
 dipr

पिथौरागढ़ की बेटी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पीएम मोदी से किया सीधा संवाद, जीता सबका दिल

देहरादून ,10 फरवरी 2025 myadmin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण में देशभर के 36 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

इन 36 बच्चों में से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुनाकोट की 12वीं की छात्रा वंशिका राणा भी शामिल रहीं।

Vanshika Rana conversation with Prime minister Narendra Modi on Pariksha Pe Charcha’.

प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा:

वंशिका राणा ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है

कि वह प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कर पाईं

और उनसे अनेक मुद्दों पर बातचीत की।

वंशिका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा

और वह अपने जीवन में अभी धैर्य लाने का प्रयास करेगी,

ताकि उन्हें जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिले।

अन्य छात्रों से भी सीखने को मिला:

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए बच्चों से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

वंशिका ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें देश भर से आए अन्य छात्रों के राज्य की संस्कृति और भाषा को जानने का मौका मिला।

आधी चिंता तो पीएम को देखते ही खत्म:

उन्होंने कहा कि उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रधानमंत्री जी से संवाद करना है।

वंशिका ने बताया कि पीएम को देखते ही उनका आधा तनाव समाप्त हो गया।

विद्यालय में खुशी का माहौल:

वंशिका की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की छात्राओं के साथ ही वंशिका की शिक्षिकाएं भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

स्कूल की प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने इसे विद्यालय के लिए गौरवशाली पल बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें वंशिका की उपलब्धि पर गर्व है।

शिक्षिकाओं ने भी जताया गर्व:

विद्यालय की प्रवक्ता मंजुला पांडे ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हैं

कि उनके मार्गदर्शन में ही वंशिका ने यह सफर तय किया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम परीक्षा के दौरान बच्चों की तनाव को अवश्य ही कम करने का कार्य करेगा।

परिवार में भी खुशी:

वंशिका की उपलब्धि से उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है।

वंशिका की माता रेखा ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें काफी गर्व है।

उन्होंने इसके लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं का भी आभार जताया।

अन्य छात्रों ने भी सराहा:

इसी कड़ी में विद्यालय के बच्चों ने कहा कि उनके बीच की छात्रा को प्रधानमंत्री के साथ देख वह काफी रोमांचित हुए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला

और उनके मन में परीक्षा के दौरान आने वाले कई प्रश्नों के उत्तर भी उन्हें मिले।

वंशिका के सहपाठियों ने इसे काफी गर्व का क्षण बताया

कि उनकी एक सहपाठी बड़े मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नज़र आईं।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस साल विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर केंद्रित रहा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments