Monday, October 26, 2026
 dipr
HomePoliticsनगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी का वार्ड 11 और 12 में भव्य...
 dipr

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी का वार्ड 11 और 12 में भव्य स्वागत,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

देहरादून ,10 फरवरी 2025 myadmin : नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पद संभालने के बाद पहली बार वार्ड नंबर 11 और 12 का दौरा किया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत कर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेगी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।

जो भी कार्य कहा जाएगा, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

भाजपा वरिष्ठ नेत्री राममूर्ति ताई ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान ट्रिपल इंजन सरकार करने में सक्षम है।

उन्होंने मकान मालिकों से अपील की कि वे किराएदारों का सत्यापन कोतवाली में अवश्य करवाएं, जिससे चालानी कार्रवाई से बचा जा सके।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता भारत भूषण पेले, वार्ड 16 के सभासद सुंदर लोधी, एडवोकेट सुशील वर्मा, कमल गोला, रवि पाल, प्रेम सिंह पम्मी राज, बॉबी शर्मा, चंद्र प्रकाश, अमृता, अनामिका, अरमान, कर्मवीर, लल्लन, रिंकी नंदू, रामू, सुरेश, महेंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments