Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया "खेल किट" का वितरण
 dipr

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया “खेल किट” का वितरण

 

देहरादून ,10 फरवरी 2025 myadmin : नगर पालिका परिषद में हिमालय पंचवटी स्पोर्ट प्रमोशन फाउंडेशन देहरादून के तत्वावधान में महिला जूडो कराटे खिलाड़ियों को खेल किट वितरित किए गए।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को किट वितरित करते हुए कहा

कि खेल के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने न सिर्फ प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है

बल्कि युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी है।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह साबित कर दिया

कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास:

संस्था अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के युवाओं में खेल को लेकर जागरूकता बढ़ी है

और उन्होंने इसे करियर के रूप में अपनाने की दिशा में सोचना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जूडो कराटे के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसे खेलों की ओर क्षेत्र के खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को नौकरियों में भी चार प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है।

बेटियों को खेल के साथ सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए:

जूडो कराटे एशियन पदक विजेता एवं कोच प्रज्ञा जोशी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को शाल और बुके देते हुए कहा

कि बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सुरक्षा और कानून के बारे में भी जागरूक रहें।

आज भारत में लिंग असमानता बड़े पैमाने पर है, ऐसे में पर्याप्त समर्थन के अभाव व सामाजिक वर्जनाओं को तोड़कर अपना परचम लहराने वाली मैरी कॉम, विनेश फोगाट, बबिता फोगाट, मानसी जोशी, पीवी सिंधु, हिमा दास जैसी महिला खिलाड़ियों को भुलाया नहीं जा सकता।

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित:

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सह कोच सपना मानसी, जवारी, सृष्टि, सिया जोशी, अंजलि, नंदिनी, सभासद विनीत राजपूत, सभासद संदीप नेगी, पूनम तोमर, हौसला पवार, अवतार सिंह, गौरव मल्होत्रा, हिमांशु राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments