Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनदूधली मार्ग चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा,कल से आंदोलन शुरू
 dipr

दूधली मार्ग चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा,कल से आंदोलन शुरू

देहरादून,15 फरवरी 2025, (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला-दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।

“मार्ग चौड़ा नही” तो अपनाया “आंदोलन का रास्ता”

लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

आज ग्रामीणों ने गौरव सिंह गिन्नी की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की,

जिसमें सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर इस आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दूधली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सभी ग्रामवासी मिलकर संघर्ष करेंगे।

इस आंदोलन में सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग मिलकर नेतृत्व करेंगे।

आंदोलन की रणनीति 

आंदोलन की रणनीति के तहत,

16 फरवरी 2025 को शिव मंदिर नंगल ज्वालापुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।

17 फरवरी 2025 को नांगल ज्वालापुर के पंचायत घर पर स्थित शहीद स्थल पर 2 घंटे का उपवास और धरना दिया जाएगा।

18 फरवरी 2025 को दूधली मार्ग पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह, गौरव सिंह गिन्नी, पूर्व प्रधान दूधली सुनील दत्त, श्याम सिंह ग्राम प्रधान दूधली, पूर्व प्रधान नागल ज्वालापुर वीरेंद्र सिंह थापा, भूतपूर्व सैनिक दुर्गा बहादुर थापा, उप प्रधान दूधली प्रेमा पांडे, जितेंद्र कुमार पूर्व प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधान सिमलास ग्रांट उम्मेद बोरा, प्रधान नागल बुलंद वाला नेहा, ग्राम प्रधान सुमन ज्याला, नितिन थापा, शेखर ज्याला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मारखम ग्रांट, जसवीर कौर, पूर्व ग्राम प्रधान मार्खम ग्रांट परमिंदर सिंह बाउ आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि दूधली मार्ग की सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसलिए अब ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक दूधली मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो जाता,

तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments