Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeखेलदून पब्लिक स्कूल भानियावाला में राष्ट्रीय खिलाड़ी समीक्षा चौहान सम्मानित
 dipr

दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में राष्ट्रीय खिलाड़ी समीक्षा चौहान सम्मानित

देहरादून,15 फरवरी 2025, (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जिसमें स्कूल की अंडर-16 बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी समीक्षा चौहान को सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी ने समीक्षा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

समीक्षा ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित अंडर-16 में 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2024 में उत्तराखंड स्टेट की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए

अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, “बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया” ने समीक्षा को फेडरेशन की जर्सी और नेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

अपनी इस सफलता पर समीक्षा ने फेडरेशन के सचिव वाहिद अहमद, स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ स्कूल का आभार व्यक्त किया।

प्रिंसिपल रनवीर सिंह नेगी ने समीक्षा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल को गौरवान्वित किया है।

स्कूल के निदेशक विनय रतूड़ी ने भी समीक्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह स्कूल की आईकॉन हैं

और उनसे अन्य छात्र-छात्राओं को खेलों के लिए प्रेरणा मिलेगी।

पीटीआई/कोच सुबेदार मेजर (सेनि) ने बताया कि स्कूल जल्द ही विभिन्न खेलों के लिए प्रोफेशनल स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना करेगा।

इस पुरस्कार समारोह में वाइस प्रिंसिपल अनुप रावत, प्रशासनिक अधिकारी सुबेदार मेजर (सेनि) जेपी सकलानी और सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments