Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसुनहरा मौका ,"सिपेट डिप्लोमा" से बनाएं प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी में उज्जवल भविष्य
 dipr

सुनहरा मौका ,”सिपेट डिप्लोमा” से बनाएं प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी में उज्जवल भविष्य

देहरादून,15 फरवरी 2025, (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (Central Institute of Petrochemical and Engineering) देहरादून, जो डोईवाला में स्थित है, ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

7 फरवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 29 मई तक चलेगी।

प्रवेश परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।

सिपेट संस्थान में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी में आवेदन किया जा सकता है।

इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

सिपेट देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख डॉ प्रताप चन्द्र पाढ़ी ने बताया

कि सिपेट संस्थान रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार का एक राष्ट्रीय संस्थान है।

सिपेट पूरे भारत में 49 जगहों पर फैला हुआ है।

डिप्लोमा में प्रवेश के लिए सिपेट द्वारा हर साल सिपेट प्रवेश परीक्षा (कैट) का आयोजन किया जाता है।

देहरादून केंद्र में डिप्लोमा में कुल सीटों की संख्या 180 है

जो कैट के माध्यम से भरी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक्स तकनीकी हमारी बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस तकनीकी में शुमार प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी ने सुबह के टूथब्रश से लेकर टेबल कुर्सी, मोबाइल फोन तक हर चीज हमें दी है।

प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एक व्यापक कार्यक्षेत्र है,

जो विभिन्न उद्योगों जैसे कि ऑटोमोबाइल, विमानन, भवन निर्माण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृषि, बागवानी आदि में भी अहम भूमिका निभाता है।

सिपेट पिछले 57 वर्षों से छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक्स एवं पेट्रोरसायन के क्षेत्र में करियर और सुनहरा भविष्य प्रदान कर रहा है

और साथ ही रोजगार के द्वार भी खोलता है।

डॉ पाढ़ी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिपेट के विस्तार के लिए लगभग 6.5 एकड़ भूमि भी आवंटित की गई है,

जिसमें सिपेट का नया शैक्षिक भवन, बालक एवं बालिका के लिए अलग-अलग छात्रावास, खेलकूद मैदान आदि का निर्माण भी पूरा होने वाला है।

प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

– 7457001353, 7457001354, 7457001356, 9621395440, 9897134398

या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए

इस लिंक https://cipet25.onlineregistrationform.org/CIPET/ पर जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments