Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
 dipr

डोईवाला पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

देहरादून,2 मार्च 2025 myadmin : उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुसार, प्रदेश भर में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) की तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/वारंटों की तामील के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया.

इस टीम ने एसीजेएम-I देहरादून द्वारा जारी वारंटी सत्तार पुत्र गफ्फूर (उम्र 45 वर्ष)

और विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट देहरादून द्वारा जारी वारंटी मोहम्मद नवाजिश पुत्र मोहम्मद सगीर (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

सत्तार पुत्र गफ्फूर पर मुकदमा संख्या 45/2006, धारा 379, 411 भादवि के तहत वारंट जारी किया गया था.

मोहम्मद नवाजिश पुत्र मोहम्मद सगीर पर मुकदमा संख्या 259/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था.

डोईवाला पुलिस ने 1 मार्च 2025 को दोनों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक विपिन खंडूरी
  • अवर निरीक्षक ईश्वर सैनी
  • कांस्टेबल राजू सलार
  • कांस्टेबल सुनित कुमार
  • कांस्टेबल युवराज सिंह
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments