Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeHealth"लिंग इम्प्लांट" से नपुंसकता के दो मरीजों के जीवन में आया नया...
 dipr

“लिंग इम्प्लांट” से नपुंसकता के दो मरीजों के जीवन में आया नया उत्साह

देहरादून,2 मार्च 2025 myadmin : All India Institute of Medical Sciences (एम्स) ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दो मरीजों की पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी Penile Implant Surgery सफलतापूर्वक की है.

यह सर्जरी पुरुषों में नपुंसकता (Erectile Dysfunction) से पीड़ित मरीजों के लिए एक प्रभावी समाधान है.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह चिकित्सा पीड़ित मरीजों की जीवनशैली में सुधार,आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और उनमें नया उत्साह भरने में सहायक है.

यह सर्जरी विभाग के कुशल चिकित्सकीय दल, विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. विकास पंवार और पीजीआई चंडीगढ़ के यूरोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक की गई.

यूरोलॉजी प्रमुख डॉ. मित्तल ने बताया कि पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी उन मरीजों के लिए वरदान है,

जो मधुमेह, पेयरोनीज रोग या अन्य गंभीर बीमारियों के कारण लंबे समय से यौन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

पुरुष स्वास्थ्य क्लिनिक

एम्स ऋषिकेश का यूरोलॉजी विभाग पुरुषों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रत्येक बुधवार को “पुरुष स्वास्थ्य क्लिनिक” का संचालन करता है.

इस क्लिनिक में पुरुष मरीज यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, पुरुष नपुंसकता (स्तंभन दोष), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं और अन्य यूरोलॉजिकल बीमारियों के समाधान के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं.

क्लिनिक का विवरण:

दिन: प्रत्येक बुधवार
समय: अपराह्न 2-4 बजे तक
स्थान: यूरोलॉजी विभाग ओपीडी, तृतीय तल (लेवल 3), एम्स ऋषिकेश

डॉ. अंकुर मित्तल ने कहा, “पुरुषों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अक्सर झिझक और सामाजिक दबाव के कारण सामने नहीं आ पातीं.

हमारी यह पहल मरीजों को सुरक्षित, गोपनीय और विशेषज्ञ उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है.”

एम्स ऋषिकेश की प्रतिबद्धता

एम्स ऋषिकेश, उत्तराखंड में चिकित्सा नवाचार और उन्नत उपचार प्रदान करने में अग्रणी है.

यह संस्थान जीवन रक्षक सर्जरी के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय को समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है.

प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ एम्स, ऋषिकेश ने कहा, “एम्स ऋषिकेश न केवल जीवन रक्षक सर्जरी कर रहा है,

बल्कि विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय को सततरूप से समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है.
“

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments