Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपूर्व सभासद ने डोईवाला रेलवे स्टेशन में वाहन एंट्री खुलवाने को दिया...
 dipr

पूर्व सभासद ने डोईवाला रेलवे स्टेशन में वाहन एंट्री खुलवाने को दिया ज्ञापन

देहरादून,2 मार्च 2025 myadmin : नगर पालिका परिषद डोईवाला के पूर्व सभासद विजय बख्शी ने रेलवे स्टेशन में वाहनों की एंट्री बंद करने के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया है.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमांशु चमोली आज जनता की पीड़ा को समझते हुए डोईवाला की रेलवे रोड पर पहुंचे,

जहां उन्होंने व्यापारियों की दिक्कतों को सुना और समझा.

उन्होंने रेलवे प्रशासन के द्वारा स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सड़क के मध्य पोल खड़े किए जाने से उत्पन्न समस्या को समझा.

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद विजय बख्शी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन हिमांशु चमोली को सौंपा,

जिसमें उन्होंने कहा कि डोईवाला बाजार से कई गांव जुड़े हुए हैं.

इस मुख्य बाजार रेलवे रोड की पार्किंग का एकमात्र स्थान स्टेशन की पार्किंग है.

आम जनता अपना वाहन रेलवे परिसर पार्किंग में करने के बाद ही स्थानीय दुकानों से खरीदारी करते हैं.

रेलवे प्रशासन द्वारा अचानक चार पहिया वाहन के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है.

ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के हो जाने पर रेलवे प्रशासन द्वारा एंबुलेंस तक का रास्ता बंद कर दिया गया है,

जिससे एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

श्री बख्शी ने रेलवे परिसर में पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाई है,

जिससे आम जनता और रेल यात्रियों को सुविधा हो सके.

इस ज्ञापन पर पूर्व सभासद विजय बक्षी के साथ ही प्रेस क्लब डोईवाला के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सत्य प्रकाश, रही बीनू चावला, गुरविंदर सिंह, दीपक गोयल, प्रांजल गोयल, आयुष, भारत वर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments