Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूननगर पालिका अध्यक्ष और सभासद ने किया स्वाद संगम रेस्टोरेंट का उद्घाटन
 dipr

नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद ने किया स्वाद संगम रेस्टोरेंट का उद्घाटन

देहरादून,2 मार्च 2025 myadmin : नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमांशु चमोली और सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के द्वारा संयुक्त रूप से जॉलीग्रांट में स्वाद संगम रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया

इस रेस्टोरेंट की प्रोपराइटर अनामिका हैं, जो भाजपा नेत्री राममूर्ति ताई की सुपुत्री हैं

स्वाद संगम रेस्टोरेंट जॉलीग्रांट मुख्य मार्ग पर एच पी पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित है

अनामिका ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में भोजन के साथ-साथ फास्ट फूड भी उपलब्ध होगा

स्वाद संगम रेस्टोरेंट के द्वारा जल्द ही क्षेत्र में टिफिन सेवा भी शुरू की जाएगी

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और ईश्वर सिंह रौथाण ने राम मूर्ति ताई और उनके परिवार को रेस्टोरेंट की शुरुआत के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं

उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट क्षेत्र होटल और रेस्टोरेंट का हब बनता जा रहा है

राम मूर्ति ताई के परिवार के द्वारा शुरू किए गए स्वाद संगम रेस्टोरेंट भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वरोजगार के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमांशु चमोली ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं

उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु चमोली, सभासद ईश्वर सिंह रौथान, कांग्रेस नेता सुनील सैनी, वीरेंद्र सिंह रावत ( बिल्लू भाई ), अनामिका, एडवोकेट रुचि, राम मूर्ति ताई,अमृता शर्मा, विनोद शर्मा,आराध्या, दीपक सैनी,दीपांशु सैनी,दिनेश सजवान,राकेश नौटियाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments