Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदुःखद समाचार: देहरादून पुलिस में शोक की लहर, कांस्टेबल दयाराम यादव का...
 dipr

दुःखद समाचार: देहरादून पुलिस में शोक की लहर, कांस्टेबल दयाराम यादव का निधन

 देहरादून,14 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज) : कोतवाली नगर देहरादून (पुलिस चौकी लख्खीबाग) में तैनात कांस्टेबल नागरिक पुलिस (कांo नाoपुo) दयाराम यादव का आज दिनांक 14/03/2025 को हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया.

उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयाराम यादव ड्यूटी पर थे,

जब उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ.

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उनकी मृत्यु का कारण हृदयघात बताया गया है.

दिवंगत दयाराम यादव के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है.

उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दयाराम यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

दयाराम यादव 50 वर्ष के थे

और मूल रूप से ग्राम पलिया, थाना बिरनो, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

उन्होंने वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी.

अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

पुलिस विभाग ने दयाराम यादव के सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments