Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनडोईवाला के नुन्नावाला सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,हालत...
 dipr

डोईवाला के नुन्नावाला सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,हालत अत्याधिक नाजुक

 

देहरादून,14 मार्च 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज) : आज रात्रि डोईवाला के नुन्नावाला क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है.

जहां उसका इलाज चल रहा है.

लेकिन घायल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई बतायी जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डोईवाला के नुन्नावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति स्कूटी से हरिद्वार से देहरादून की दिशा में जा रहा था.

इसी दौरान नुन्नावाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सड़क पार इस स्कूटी का एक्सीडेंट एक इग्निस कार से हो गया.

इस दुर्घटना में यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा आपातकालीन नंबर पर इस दुर्घटना की सूचना दी गई.

इसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची.

जिसके द्वारा घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया.

इस घायल व्यक्ति की पहचान हरिद्वार के ब्रह्मपुरी में रहने वाले गौरव नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है.

गौरव के पिता का नाम अनिल है.

गौरव की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है.

स्कूटी सवार गौरव इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है.

एक्सीडेंट में गौरव का सिर फट गया है.

जिसकी वजह से दुर्घटना स्थल पर अत्यधिक रक्त स्राव (ब्लीडिंग) हुई है.

गौरव के सिर का बांया हिस्सा इस दुर्घटना में फ्रैक्चर हो गया है.

तत्काल गौरव को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments