Monday, October 26, 2026
 dipr
HomeCrimeडोईवाला पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,5 लाख रुपये के गहने और...
 dipr

डोईवाला पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,5 लाख रुपये के गहने और 40,000 रुपये नकद बरामद

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : डोईवाला पुलिस ने 17 मार्च 2025 को हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 5 लाख रुपये के गहने और 40,000 रुपये नकद बरामद किए हैं.

घटना का विवरण

17 मार्च 2025 को, दलवीर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 13 मार्च से 17 मार्च के बीच, जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे,

तो अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर 40,000 रुपये नकद और कीमती गहने चुरा लिए.

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर, डोईवाला पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच शुरू की.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई.

मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने 21 मार्च 2025 को सौंग नदी पुल के पास से दो आरोपियों, शिवम और साहिल को गिरफ्तार किया.

पूछताछ

पूछताछ में, आरोपियों ने बताया कि वे फेरी लगाकर चादर और कपड़े बेचने का काम करते थे.

फेरी के दौरान, वे बंद घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

गिरफ्तार अभियुक्त

1- शिवम पुत्र भूरा कुमार निवासी निकट डाम केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र-19 वर्ष

2- साहिल पुत्र चमन सिंह निवासी – भट्टा गढी गांव पुलिस चौकी राजनगर, जिला गाजियाबाद, उ0प्र0, उम्र-22 वर्ष

बरामदगी 

1- नगद 40000/- रूपये
2- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित मूल्य: 05 लाख ₹)

पुलिस टीम

1- निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा, कोतवाली डोईवाला
3- उ0नि0 राज नारायण व्यास
4- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
5- का0 धर्मेन्द्र नेगी
6- का0 रविन्द्र टम्टा
7- हे0का0 किरन कुमार (एसओजी नगर)
8- का0 नवनीत सिंह (एसओजी देहात)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments