Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनदेहरादून की प्रसिद्ध एलोरा बेकरी में भीषण आग
 dipr

देहरादून की प्रसिद्ध एलोरा बेकरी में भीषण आग

देहरादून,21 मार्च 2025 myadmin : देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित प्रसिद्ध एलोरा बेकरी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने लगभग 12:30 बजे बेकरी से धुआं निकलते देखा.

और तुरंत फायर ब्रिगेड तथा बेकरी के मालिक को सूचित किया.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब बेकरी का दरवाजा खोला तो धुएं का गुबार बाहर निकला,

जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम रात दो बजे तक आग बुझाने में जुटी रही.

हालांकि, सुबह फिर से बेकरी से धुआं निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची.

और लंबी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

इस घटना में बेकरी में रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है.

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments