Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला डिग्री कॉलेज में 'वैदिक ज्ञान परंपरा' पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
 dipr

डोईवाला डिग्री कॉलेज में ‘वैदिक ज्ञान परंपरा’ पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

देहरादून,4 अप्रैल 2025 myadmin : डोईवाला के शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय में संस्कृत विभाग ने ‘वैदिक ज्ञान परंपरा’ पर एक नए सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है.

Certificate course on ‘Vedic knowledge tradition’ started in SDM Degree College,Doiwala.

इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा से अवगत कराना.

और उनमें सांस्कृतिक चेतना विकसित करना है.

आज अपराह्न 2:00 बजे प्राचार्य प्रो. डी पी भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में इस कोर्स की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई.

कोर्स की रूपरेखा और महत्वपूर्ण निर्णय:

विभाग प्रभारी प्रोफेसर इंदिरा जुगरान ने कोर्स के पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की,

जिसमें वैदिक ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है.

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

कोर्स का नाम: ‘वैदिक ज्ञान परंपरा’

शिक्षण विधि: हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन का मिश्रण)

कोर्स की अवधि: 30 घंटे

मूल्यांकन: पाठ्यक्रम पूरा होने पर परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

बैठक में डॉ. राखी पंचोला, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. पार्वती और डॉ. अनुराग भंडारी सहित विभाग के कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे.

यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments