Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड"गुलाबी शरारा" गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज पर मुख्यमंत्री...
 dipr

“गुलाबी शरारा” गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 

देहरादून,1 अप्रैल 2025 myadmin : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यंग उत्तराखंड के सदस्यों से मुलाकात की.

उन्होंने “गुलाबी शरारा” Gulabi Sharara गीत की अपार सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से राज्य की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है.

“गुलाबी शरारा” गीत को 300 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है,

जो यह साबित करता है कि उत्तराखंड के युवा प्रतिभाओं से भरे हुए हैं.

वे अपने गीतों और संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

इस अवसर पर, यंग उत्तराखंड के जितेंद्र सिंह रावत, गिरीश सिंह जीना, वरुण रावत, राकेश जोशी, नीरू बोरा, अंकित कुमार, असीम मंगोली, रंजीत सिंह भंडारी और सौरभ सेमवाल उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments