Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला में हॉस्पिटल का वार्ड बॉय ही निकला वाहन चोर
 dipr

डोईवाला में हॉस्पिटल का वार्ड बॉय ही निकला वाहन चोर

 

देहरादून:,12 April 2025 (Rajneesh Pratap Singh Tez) : डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोरी के मामले का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि हिमालयन अस्पताल में कार्यरत एक वार्ड बॉय ही इस चोरी का मुख्य आरोपी था।

आरोपी द्वारा अस्पताल के स्टाफ पार्किंग से टाटा नैक्सॉन कार को चुराया गया था, जिसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी की योजना चोरी की गई कार को दूसरे शहर में ले जाकर बेचने की थी।

कब और कहां हुई कर की चोरी

दिनांक 11/04/2025 को अनिल कुमार, जो हिमालयन अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं,

ने थाना डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी टाटा नैक्सॉन कार (संख्या UA07FY-0144) अस्पताल की स्टाफ पार्किंग से चोरी हो गई है।

उन्होंने बताया कि 10-11 अप्रैल की रात्रि को ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे पार्किंग में आए तो उनकी कार वहां नहीं थी।

इस शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला में मुकदमा संख्या 91/2025 धारा 303(2) पंजीकृत किया गया।

जॉली ग्रांट पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

CCTV फुटेज का अवलोकन करते हुए और उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी के बाद, 12/04/2025 को पुलिस ने चोर पुलिया, भानियावाला क्षेत्र से आरोपी आकाश पाल (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कार भी बरामद कर ली गई।

अपराधी का इतिहास

पकड़े गए आरोपी आकाश पाल ने पूछताछ में बताया कि वह हिमालयन अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत है।

उसने स्टाफ चेंजिंग रूम में मौके का फायदा उठाकर पीड़ित के बैग से कार की चाबी निकाल ली और कार को पार्किंग से चुरा लिया।

पकड़े जाने के डर से उसने कार की नंबर प्लेट हटा दी

और वाहन को चोर पुलिया के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था।

बरामदगी विवरण

पुलिस ने चोरी की गई टाटा नैक्सॉन कार (संख्या UA07FY-0144),

जिसकी अनुमानित कीमत 9,80,000 रुपये है, को बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम

– उ०नि० सुमित चौधरी

– उ०नि० राजनारायण व्यास

– हे०कानि० देवेन्द्र नेगी

– कानि० रविन्द्र टम्टा

– कानि० धर्मेन्द्र नेगी

– कानि० सुनित कुमार

– कानि० दिनेश कुमार

– कानि० आशीष शर्मा (SOG देहरादून)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments