Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमहिलाओं के विरोध के चलते लच्छीवाला-चांदमारी मार्ग का निर्माण कार्य हुआ स्थगित
 dipr

महिलाओं के विरोध के चलते लच्छीवाला-चांदमारी मार्ग का निर्माण कार्य हुआ स्थगित

देहरादून, 12 अप्रैल 2025 (राजनीश प्रताप सिंह तेज): स्थानीय महिलाओं के जोरदार विरोध के कारण लोक निर्माण विभाग को लच्छीवाला-चांदमारी मार्ग का निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।

महिलाओं का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा पूर्व में बताई गई सड़क की चौड़ाई के अनुसार निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है,

जिससे सड़क संकरी हो जाएगी और इसका वास्तविक लाभ स्थानीय निवासियों को नहीं मिल पाएगा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पहले आश्वासन दिया था

कि 10 फीट इंटरलॉकिंग टाइल के अलावा मार्ग के दोनों तरफ एक-एक फीट का पक्का फुटपाथ बनाया जाएगा,

जिससे सड़क की कुल चौड़ाई 12 फीट हो जाएगी।

लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा केवल 8 फीट चौड़ा मार्ग बनाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि वादे के अनुसार मार्ग को 12 फीट चौड़ा बनाया जाए।

उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पूर्व ही क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा इस मार्ग निर्माण का पूजन किया गया था, और अब विवाद के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

विरोध प्रदर्शन में आरती थापा, देवेंती, माहेश्वरी, पुष्पा, विमला, रुचि, सुनीता, गीता, कमला, सुशीला, बीना, प्यारी देवी, अलका, रजनी, अंजू, कल्पना, शीतल, माया, पूनम, सुखमाया, चंद्रकला के साथ-साथ गोविंद, नरेंद्र, अधीर, समीर, ममता, दीपा आदि शामिल रहे।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments