Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला के निजी स्कूल में फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ अभिभावकों...
 dipr

डोईवाला के निजी स्कूल में फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ अभिभावकों ने विधायक से की शिकायत

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला के भनियावाला स्थित द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में फीस वृद्धि, कॉपी-किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर अभिभावकों ने आरोप लगाया है.

कि स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से नियमों का उल्लंघन कर रहा है.

इस मामले में आज अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला से शिकायत करते हुए एक ज्ञापन सौंपा.

और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की.

अभिभावकों ने बताया कि वे अगले 2-3 दिनों में जिलाधिकारी से भी मिलकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे.

यह स्कूल पहले भी फीस बढ़ोतरी को लेकर विवादों में रहा है.

क्या है अभिभावकों की शिकायत

1. अनियमित फीस वृद्धि का आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन हर साल 8 से 10% फीस बढ़ा रहा है,

जो नियमों के खिलाफ है

गत वर्ष भी इस मुद्दे पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया था

2. महंगी किताबें और यूनिफॉर्म की अनिवार्य खरीद

अभिभावकों का यह भी आरोप है कि पहले स्कूल उन्हें अपने यहाँ से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करता था

शिकायत के बाद अब स्कूल ने अपने गेट के बाहर “महक एजेंसी” नामक एक दुकान खोल दी है,

जहाँ से महंगे दामों पर सामान खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है

इस दुकान के पास न तो जीएसटी नंबर है और न ही बिल दिया जाता है

3. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया था,

लेकिन जांच के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ

उनका आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी अब उनकी बातों को अनसुना कर रहा है

विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन, अब डीएम से मिलेंगे अभिभावक

इस मामले में अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल आज नगर पालिका परिषद डोईवाला पहुँचा,

जहाँ विधायक बृजभूषण गैरोला ने उनकी समस्याएँ सुनीं

विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया

हालांकि, अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,

तो वे अगले 2-3 दिनों में जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया,

तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने को तैयार हैं.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments