Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपुलिस ने डोईवाला के घर में हुई चोरी का किया खुलासा,स्थानीय युवक...
 dipr

पुलिस ने डोईवाला के घर में हुई चोरी का किया खुलासा,स्थानीय युवक गिरफ्तार

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : देहरादून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में एक बंद घर में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.

इस चोरी की घटना में एक स्थानीय युवक गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी बरामद की है.

इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

कब और कहां हुई चोरी ?

दिनांक 15-04-2025 को कोतवाली डोईवाला में सलीम खान पुत्र असगर अली, निवासी वार्ड-19 मस्जिद रोड चांदमारी डोईवाला ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.

उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ सहारनपुर गए थे.

और जब वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर से अलमारी में रखे आभूषण और 10,000/- रुपये नकद चोरी कर लिए हैं.

इस शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला में मु0अ0सं0-95/2025 धारा- 305 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.

और जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई.

इसके साथ ही, गुप्तचरों को सक्रिय किया गया और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका सत्यापन किया गया.

पुलिस टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप, दिनांक 16-04-2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश रोड, सौंग नदी पुल के पास से अभियुक्त मुकुल पुत्र स्व0 भगवान दास को गिरफ्तार किया गया.

बरामदगी और पूछताछ:

गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल के कब्जे से चोरी किए गए 7000/- रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद की गई.

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है

और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने यह भी बताया कि अभियुक्त पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है.

किसे किया गिरफ्तार

नाम: मुकुल पुत्र स्व0 भगवान दास

पता: निवासी ज्ञान विहार, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून

उम्र: 30 वर्ष

क्या-क्या हुआ बरामद

घटना में चोरी की गई नकदी: 7000/- रुपये

घटना में चोरी की गई लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की ज्वैलरी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु0अ0स0 317/24 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस
2- मु0अ0स0 317/24 धारा 305ए/317(2) बीएनएस

पुलिस टीम :-

01- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- का0 रविन्द्र टम्टा
04- का0 हरीश उप्रेती
05- का0 मनीष वेदवाल
06- का0 कुलदीप कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments