Tuesday, October 27, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून के चकराता में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी शिक्षक...
 dipr

देहरादून के चकराता में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : देहरादून पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है,

जिस पर अपनी ही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है.

आरोपी घटना के बाद से फरार था और पुलिस ने उसे आखिरकार पड़ोसी जिले नैनीताल से धर दबोचा.

इस गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है.

और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है.

कब और कहां की है घटना ?

दिनांक 13 अप्रैल, 2025 को थाना चकराता में मंझगांव खत-द्वार निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले पियाराम जोशी पुत्र श्री रूपराम जोशी, जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक हैं,

उन्होंने बताया की इस शिक्षक ने उनकी नाबालिग बहन के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए

और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बहन बुरी तरह डर गई थी.

और उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया.

वादी की तहरीर पर थाना चकराता में मु0अ0सं0-03/2025 धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 के तहत मामला दर्ज किया गया

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिए

घटना के बाद से ही आरोपी पियाराम जोशी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था

पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिरों के माध्यम से अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाई

प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: पियाराम जोशी

पिता का नाम: श्री रूपराम जोशी

निवासी: ग्राम मंझगाँव, थाना चकराता, जनपद देहरादून

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी
2- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
3- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
4- कां0 सुधीर, थाना चकराता
5- कां0 यशपाल, थाना चकराता
6- कां0 नरेन्द्र, (एसओजी)
7- कां0 पंकज (एसओजी)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments