Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआम आदमी की आवाज़ बनीं "सभासद कल्पना",डोईवाला नगर पालिका बोर्ड बैठक में...
 dipr

आम आदमी की आवाज़ बनीं “सभासद कल्पना”,डोईवाला नगर पालिका बोर्ड बैठक में उठाए जनहित के बड़े मुद्दे

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज डोईवाला नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर 3 कान्हरवाला की सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा आम आदमी की सशक्त आवाज़ बनकर उभरीं.

उन्होंने अपने क्षेत्र और पूरे नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया.

और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया.

सभासद डॉ कल्पना ने उठाये जनहित के बड़े मुद्दे

शहीदों के सम्मान में शौर्य स्थल का निर्माण:

जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए सभासद डॉ. कल्पना ने मोक्ष धाम डोईवाला के सामने स्थित पार्क पर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक भव्य शौर्य स्थल के निर्माण का प्रस्ताव रखा.

उन्होंने कहा कि यह स्थल हमारी युवा पीढ़ी को देश के नायकों से प्रेरणा देगा.

पेयजल समस्या का समाधान प्राथमिकता:

क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए डॉ. कल्पना ने संगतियावाला प्राथमिक विद्यालय के निकट सरकारी भूमि पर एक मिनी पेयजल नलकूप स्थापित करने के कार्य को तत्काल शुरू करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के निवासियों की मूलभूत आवश्यकता है.

शहीद जगेन्द्र सिंह चौहान को श्रद्धांजलि:

अपने क्षेत्र के वीर शहीद हवलदार जगेन्द्र सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभासद कल्पना ने उनकी स्मृति में कान्हरवाला में एक द्वार स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा.

किसानों की फसल सुरक्षा का मुद्दा:

किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित गौवंशों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का स्थायी समाधान खोजने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका सुरक्षित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.

कॉलोनियों की पहचान और पथ प्रकाश व्यवस्था:

क्षेत्रीय विकास की बात करते हुए डॉ. कल्पना ने वार्ड के अंतर्गत स्थित विभिन्न कॉलोनियों के नाम के सूचना बोर्ड लगाने और जिन कॉलोनियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है,

वहां पोल लगवाकर रोशनी उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई

सार्वजनिक सुविधा और खेलकूद को प्रोत्साहन:

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिए बेंच लगवाने और ओपन जिमों में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने का सुझाव दिया,

ताकि सभी स्वस्थ वातावरण में व्यायाम कर सकें

पालिका की क्षमता वृद्धि:

नगर पालिका की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. कल्पना ने एक स्लज टैंकर/ट्रैक्टर वाहन और निराश्रित/दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के परिवहन के लिए एक केटल कैचर वाहन खरीदने का प्रस्ताव भी रखा.

जल भराव से मुक्ति:

वार्ड में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सोकपिट का निर्माण कराने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया.

इस प्रकार, आज की बोर्ड बैठक में सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा ने सक्रिय रूप से जनहित के मुद्दों को उठाकर न केवल अपने वार्ड बल्कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments