Monday, October 26, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडोईवाला अंतर्गत चलती शताब्दी एक्सप्रेस से गिरा रेलयात्री, गंभीर रूप से घायल
 dipr

डोईवाला अंतर्गत चलती शताब्दी एक्सप्रेस से गिरा रेलयात्री, गंभीर रूप से घायल

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : आज देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी,

जिसमें ट्रेन के दरवाजे पर बैठा एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.

कब और कहां हुई दुर्घटना ?

देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12018) देहरादून से दिल्ली जा रही थी.

इस दौरान यह घटना देहरादून से डोईवाला के मध्य लच्छीवाला जंगल में हुई.

Dehradun Shatabdi Express देहरादून से 1655 (04:55 PM ) प्रस्थान करती है

एक अनुमान के तौर पर यह दुर्घटना लगभग शाम 5:25 बजे हुई मानी जा रही है

दुर्घटना का कारण और यात्री की स्थिति:

प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन के प्रवेश द्वार पर बैठे एक रेल यात्री ट्रेन से नीचे गिर पड़ा.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसके सिर में गंभीर चोट आई है.

इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट आई है.

जिससे खून का रिसाव हो रहा था.

घटना के बाद की कार्रवाई:

दुर्घटना होते ही चालक द्वारा ट्रेन को रोक दिया गया.

और घायल रेल यात्री को ट्रेन में लिटा कर डोईवाला रेलवे स्टेशन पर लाया गया.

अनुमानित लगभग 5:40 बजे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से घायल यात्री को डोईवाला रेलवे स्टेशन लाया गया.

इस दुर्घटना की सूचना डोईवाला पुलिस को दी गई

पुलिस और स्थानीय सहायता:

डोईवाला पुलिस के जांबाज पुलिस कांस्टेबल धीरज चौधरी ने अपनी तत्परता का परिचय देते हुए बिना 108 एम्बुलेंस के आने की इंतजार किया.

और रेलवे के स्ट्रेचर के माध्यम से घायल व्यक्ति को तुरंत एक ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

घायल की पहचान और आगे का उपचार:

इस घायल व्यक्ति की पहचान ऋषभ पुत्र मुसद्दीलाल के रूप में की गई है.

ऋषभ की उम्र 21 वर्ष है.

वह देहरादून के नकरौंदा का रहने वाला है.

घायल के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी गई.

जिस पर घायल व्यक्ति के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को उसके परिजन उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले गए हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments